NAAT LYRICS IN HINDI

Random Posts

martes, 18 de octubre de 2022

Nahi Hai Koi Duniya Mein Hamara Ya Rasoolallah Lyrics

Nahi Hai Koi Duniya Mein Hamara Ya Rasoolallah Lyrics


नहीं है कोई दुनिया में हमारा, या रसूलल्लाह !
हमें तो आप ही का है सहारा, या रसूलल्लाह !

सरापा मा'सियत हूँ, बार है बेहद गुनाहों का
बचाना नार-ए-दोज़ख़ से ख़ुदा-रा, या रसूलल्लाह !

हूँ सर से पाँव तक डूबा हुवा ग़म के समुंदर में
नहीं आता नज़र कोई किनारा, या रसूलल्लाह !

तलातुम-ख़ेज़ है दरिया, भँवर में है मेरी कश्ती
नज़र आता नहीं कोई किनारा, या रसूलल्लाह !

तड़पता है मेरा दिल और तरसती हैं बहुत आँखें
बुला लो अब मदीने में दोबारा, या रसूलल्लाह !

तड़पता है ये दिल मेरा, तरसती हैं मेरी आँखें
बुला लो अब मदीने में दोबारा, या रसूलल्लाह !

ख़ुदा जब आप से फ़रमाए, लाओ अपनी उम्मत को
हमारी सिम्त भी करना इशारा, या रसूलल्लाह !

फ़क़त आ'माल के बदले न पाएगा कोई जन्नत
न होगा आप का जब तक इशारा, या रसूलल्लाह !

ब-रोज़-ए-हश्र मेरे इस यक़ीं की लाज रख लेना
तुम्हारा हूँ, तुम्हारा हूँ, तुम्हारा, या रसूलल्लाह !

हक़ीक़त में बहुत बढ़ कर के है 'अर्श-ए-मु'अल्ला से
ज़मीं जिस पर हो नक़्श-ए-पा तुम्हारा, या रसूलल्लाह !

दम-ए-आख़िर ज़रा मुश्ताक़ पर इतना करम करना
कि इस के लब पे हो कलमा तुम्हारा, या रसूलल्लाह !

No hay comentarios.:

Publicar un comentario

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages

SoraTemplates

Best Free and Premium Blogger Templates Provider.

Buy This Template